अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी की नवीन कार्यकारणी घोषित
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया ।
जैसे की हर वर्ष विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी का गठन कर नवीन कार्यकर्ताओ को ज़िम्मेदारी सौपी जाती है जो वर्ष भर छात्र हितों के मुद्दों पर कार्य करते और समाज राष्ट्र के लिए तत्पर रहते है इसी को ध्यान में रखकर नवीन कार्यकारिणी का गठन कर सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने दायत्व पर वर्ष भर कार्य करने की ज़िम्मेदारी मिली। भाग संयोजक जय यादव ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाओं दी और साथ ही वर्ष भर के आगामी कार्यक्रम और छात्र हितों के मुख मुद्दों पर चर्चा कर नवीन दायित्वबान कार्यकर्ताओं को उनकी ज़िम्मेदारियो का बोध कराया। जिसमें मुख रूप से ज़िला संयोजक शुभम् सेन उपस्थित रहे। नवीन कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी उमेश कुशवाह,को मिली वहीं नगर उपाध्यक्ष ओम सोनी, तो नगर मंत्री की आकाश साहू, ज़िम्मेदारी मिली पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल साहू, ने सभी को शुभकामनाएँ दी।।नगर सहमंत्री दीपेश पुरी, अतुल यादव, sfs संयोजक अरुण साहू, सह सचिन कुशवाह, मीडिया संयोजक शुभम् नामदेव, सह मीडिया संयोजक ऋषि नेमा, sfd संयोजक दीपांश गोस्वामी, सह अभिषेक राय, कला मंच हर्षित सैनी, वरुण चौरशिया, खेलों भारत संयोजक आशीष दीक्षित, विद्यालय प्रमुख वीर चंदेल, सह आकांश पटेल, nss संयोजक रवि यादव, सह नीरज विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक यादव, अमित परासर, मिथलेश कुशवाह, अनुज यादव, सूरज सेन।



