जन अभियान परिषद एवं महर्षि कॉन्वेंट स्कूल में मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण विकास खंड में नवांकुर संस्थाओं, नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, मेंटर्स एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। विकासखंड मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम नगर के नेहरू पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्ड पार्षद पानबाई साहू के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी महेशचंद साहू, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक हेमलता नरवरिया, नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ध्वाज, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड 17 श्याम नगर एवं सीएमसीएलडीपी की कक्षाओं के परामर्श दाताओं ने स्कूली छात्रों के बीच पहुंचकर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। छात्र छात्राओं के साथ वार्ड क्रमांक 17 श्याम नगर- अयोध्या बस्ती में प्रभात फेरी निकाली । प्रभात फेरी के समापन उपरांत मध्यप्रदेश गान का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
वहीं नगर की सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महर्षि कान्वेंट स्कूल, एचपी पब्लिक स्कूल, सहित विभिन्न स्कूलों में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से विवेक तिवारी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से कुलदीप, प्रदीप सेन, परामर्शदाता शुभम दुबे, नरेंद्र साहू, आनंद तिवारी सहित वार्डवासी, विद्यालय स्टाफ एवं महर्षि कान्वेंट स्कूल से संचालक सरस जैन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



