धार्मिकमध्य प्रदेश

हिंदू सम्मेलन को लेकर ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन संपन्न

सिलवानी। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन को लेकर ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशाल हिंदू सम्मेलन आगामी 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
ध्वज स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग चौराहा स्थित शनि मंदिर परिसर से हुई। यहां से हिंदू समाज के लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय जय श्रीराम के नारों के साथ भव्य चल समारोह निकाला। यह चल समारोह बजरंग चौराहा से होते हुए गांधी चौक पहुंचा और वहां से सांदीपनि स्कूल मैदान में संपन्न हुआ।
सांदीपनि स्कूल मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं वेद पाठ के साथ विधिवत रूप से ध्वज की स्थापना की गई तथा भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राजेंद्र सिंह राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू एकता, संस्कृति संरक्षण एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button