मध्य प्रदेश

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क का भूमि पूजनवार्डवासियों की सुनी समस्याएं

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्याय सुदर्शन घोषी, वार्ड पार्षद ओमकार यादव सहित अन्य पार्षदों ने वार्ड क्रमांक 18 अयोध्या नगर में पोर्ते जी के मकान से मोतीलाल सेन के मकान तक 6 लाख 77 हजार की लागत से सीसी सड़क का भूमि पूजन किया।
इस दौरान नपा अध्यक्ष ने वार्ड वासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और वार्ड क्रमांक 18 की अन्य कच्ची सड़कों का भी निरीक्षण कर उनके सुधार या नवीन निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने कहा कि नगर में जितनी भी सड़कें बन रही है हम स्वयं व इंजीनियर नपा के कर्मचारी मौके पर खड़े होकर उनको गुणवत्तापूर्ण टिकाऊ सड़क बनाने का कार्य करा रहे हैं।
इस दौरान पार्षदगणो में अजय सिंह जाट, गुलाब रजक, प्रवीण जैन, सत्यजीत दुबे, लोकराज ठाकुर, घासीराम राज, जफर शाह, शाकिर मंसूरी, निर्माण प्रभारी शिव प्रसाद, देवेंद्र राजपूत, विष्णु महाराज, विक्की कीर, अमित साहू सहित वार्ड वासी एवं नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button