मध्य प्रदेश
जबेरा महाविद्यालय व्याप्त मांगों लेकर एनएसयूआई ने तहसीलदर को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा कॉलेज में एनएसयूआई ने छात्रों की मांगों के लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ रितु श्रीवास्तव और तहसीलदार अरविंद यादव को ज्ञापन सौंपा । जिसमे छात्र- छात्राओं के विभिन्न मांगे जैसे महाविद्यालय में बने छात्राओं के प्रसाधन की साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था, महाविद्यालय में बाहरी युवाओं छात्र छात्राओं के प्रवेश पर रोक और आइडेंटी चेकिंग लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तिको उपलब्ध नहीं है छात्र-छात्राओं की ओर भी 7 सूत्री मांगे हैं ।
मौके पर छात्र छात्राओं के साथ एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष प्रवीण राय (अन्नू बाबा), एनएसयूआई कॉलेज उपाध्यक्ष चंदभान मेहरा, कॉलेज महासचिव विकास कुमार मेहरा, एनएसयूआई ब्लॉक सह सचिव बंटी ठाकुर बड़ी संख्या छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहीं।



