आज का पंचां शुक्रवार, 18 नवम्बर 2022
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शुक्रवार 18 नवम्बर 2022
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर हेमन्त ऋतु
🌤️ मास – सौर मार्गशीर्ष मास
🌒 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथिः- दशमी तिथि समस्त।
✏️ तिथि स्वामीः- दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं ।
💫 नक्षत्रः- पूर्वा फाल्गुनी 31:41:14 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र
🪐 नक्षत्र स्वामीः- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं।
🔊 योगः- वैधृति 25:09:00 तक तदोपरान्त विषकुंभ
⚡ प्रथम करण : गर – 09:33 ए एम तक
✨ द्वितीय करण : वणिज – 10:06 पी एम तक विष्टि
🔥 गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 08:05:23A.M से 09:25:00A.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें।
🤖 राहुकालः- राहुकाल 10:45:00A.M से 12:06:00P.M बजे तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:37:32
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:23:21
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:59 ए एम से 05:53 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:26 ए एम से 06:46 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:45 ए एम से 12:27 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:16 पी एम से 05:40 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:26 पी एम से 06:46 पी एम
💧 अमृत काल : 04:16 पी एम से 05:59 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 19
❄️ वैधृति योग – रात 1 बजकर 12 मिनट तक
🌏 पृथ्वी लोक – रात 10 बजकर 1 मिनट
🚕 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-गणेश मंदिर में मोदक चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – कनजी अनला नवमी (उड़ीसा), वैधृति पुण्यम्, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस, नवजात शिशु दिवस, राष्ट्रीय औषधि दिवस, विश्व वयस्क दिवस, मिरगी दिवस, आज रात 10 बजकर 1 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा, सौर मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
✍🏽 विशेष – दशमी तिथि को कलम्बी एवं परवल का सेवन वर्जित है। दशमी तिथि धर्मिणी और धनदायक तिथि मानी जाती है। यह दशमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह दशमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। दशमी को धन देनेवाली अर्थात ढंदायक तिथि माना जाता है। इस दिन आप धन प्राप्ति हेतु उद्योग करते हैं तो सफलता कि उम्मीदें बढ़ जाती हैं। यह दशमी तिथि धर्म प्रदान करने वाली तिथि भी माना जाता है। अर्थात इस दिन धर्म से संबन्धित कोई बड़े अनुष्ठान वगैरह करने-करवाने से सिद्धि अवश्य मिलती है। इस दशमी तिथि में वाहन खरीदना उत्तम माना जाता है। इस दशमी तिथि को सरकारी कार्यालयों से सम्बन्धित कार्यों को आरम्भ करने के लिये भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
🗣️ श्लोक : १.९५.१(1.95.1) सूक्त (९५)
द्वे विरू॑पे चरतः॒ स्वर्थे॑ अ॒न्यान्या॑ व॒त्समुप॑ धापयेते । हरि॑र॒न्यस्यां॒ भव॑ति स्व॒धावा॑ञ्छु॒क्रो अ॒न्यस्यां॑ ददृशे सु॒वर्चाः॑ ॥
हे दिवस और रात्रि! तुम सुंदर प्रयोजन वाले एवं परस्पर विरुद्ध रूप से युक्त होकर चलते हो. रात और दिन दोनों, दोनों के पुत्ररक्षा करते हैं. रात्रि के पास से सूर्य हवि रूप अन्न प्राप्त करता है एवं दूसरा दिन के, पास से शोभन प्रकाश वाला दिखाई देता है
🐢 Vastu tips 🏚️
कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा धातु का कछुआ वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में धातु का कछुआ रखने के बारे में, तो आपको बता दें कि घर में कछुआ रखना आयु और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करने वाला माना जाता है। अगर कोई नया काम करने में आप लो-कॉन्फिडेंस फील करते हैं, जिसकी वजह से आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो आज ही घर में धातु का कछुआ लाएं।
जानिए किस दिशा में रखना होगा उचित कछुए को घर की ऐसी जगह पर रखें जहां पर आप सबसे ज्यादा समय बिताते हों। उस कछुए को पानी से भरे एक बड़े से कटोरे में डालकर रखें। किसी दिशा में रखें, ये भी बता देता हूं। अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिये धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखें।
धन प्राप्ति के लिए घर लाएं क्रिस्टल का कछुआ कछुए को धन प्राप्ति का सूचक भी माना जाता है। यदि आपको धन संबंधी कोई परेशानी है तो क्रिस्टल का कछुआ लाकर अपने घर या ऑफिस में भी रख सकते हैं। बस इसे रखते समय यह ख्याल रहे कि इसका मुख दरवाजे की ओर ना होकर घर के अंदर की ओर हो। क्योंकि कछुए का मुख जिस ओर होगा धन भी उसी ओर जाएगा।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
लेमनग्रास ऑयल: लेमनग्रास ऑयल बेहद ही उपयोगी औषधि है। घरों से मच्छरों को दूर भगाने के लिए लेमनग्रास ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से कुछ ही समय में मच्छर आपसे दूर हो जाते हैं। जब भी मच्छर आपको ज्यादा परेशान करे तो अपने बॉडी पर लेमनग्रास ऑयल लगा लें। इससे मच्छर आपके आसपास नहीं देखेंगे। इसके अलावा लेमनग्रास ऑयल का घर पर भी छिड़काव कर सकते हैं।
लैवंडर ऑयल: मच्छर को दूर भगाने के लिए आप अपने स्किन पर लैवंडर ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल भी मच्छर को आप से दूर रखने में काफी कारगर साबित होता है। इसकी खास बात यह है कि इसको लगाने पर मच्छर आपको नहीं काटते हैं और इसकी खुशबू इतनी मनमोहक होती है जिससे आपका मन शांत रहता है।
पुदीना तेल का स्प्रे: पुदीना के स्प्रे से भी मच्छरों को दूर किया जा सकता है। नारियल के तेल में पुदीना के तेल को मिलाकर एक बेहतरीन स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इस स्प्रे के खुशबू मात्र से ही मच्छर आपके घर से कोसों दूर भाग जायेंगे।
नीलगिरी का तेल: मच्छर भगाने के लिए नीलगिरी का तेल भी प्रयोग में लाया जाता है। इस तेल में नीम का तेल, नारियल का तेल और जैतून के तेल को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लीजिए और इसे अपनी त्वचा पर स्प्रे कीजिए। इस स्प्रे का इस्तेमाल करने से आपको मच्छर नहीं काटेंगे और यह आपकी त्वचा में नमी भी बनाए रखता है।
💉 स्वास्थ्य संजीवनी 🩸
दमा या अस्थमा ठंड का मौसम दमा या अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत जानलेवा समझा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सिंघाड़ा अस्थमा के मरीजों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। इसे खाने से हमारे फेफड़ों को ताकत मिलती है और सांस से संबंधित परेशानियां दूर रहती हैं।
हड्डियां मजबूत कैल्शियम युक्त सिंघाड़ा हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता या आप आर्थराइटिस की समस्या से परेशान हैं तो सर्दियों में सिंघाड़ा खाना शुरू कर दें।
ब्लड सर्कुलेशन सिंघाड़ा हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी दुरुस्त रखने में मददगार समझा जाता है। अगर आपको यूरिन से जुड़ी कोई समस्या है तो उसमें भी सिंघाड़ा एक रामबाण इलाज की तरह काम करता है।
कैंसर या फंगल इंफेक्शन से बचाव आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंघाड़े में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-कैंसर और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज होते हैं जो आपको कई खास तरह के कैंसर और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। सर्दियों में आपको इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
📚 गुरु भक्ति योग 🕯️
श्री गोपी राम की नीति को ज्ञान का भंडार माना जाता है। इसमें बताए गए उपाय लोगों को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने और जीवन का सही रास्ता दिखाने में मदद करती है। इस नीति शास्त्र के द्वारा बताई गई बातें लोगों को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के साथ सफलता प्राप्त करने के उपाय भी बताती हैं। नीति शास्त्र एक तरह से आचार्य श्री गोपी राम का ऐसा अनमोल विचारों का पिटारा है जो लोगों की हर मुश्किल समय में मदद करता है। सभी के जीवन में सुख दुख आता रहता है। लोगों को दोनों स्थित का सामना करना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने जीवन में सिर्फ खुशी ही चाहते हैं और इस चाहत में ऐसे रास्ते को अपना लेते हैं जो क्षण भर की खुशी देती है, लेकीन पूर जीवन दुखों से भर देती है। लोगों को ऐसे रास्तों से हमेशा दूर रहना चाहिए।
दुष्ट व्यक्ति से फायदा लेना दुष्ट किस्म का इंसान किसी का सगा नहीं हो सकता है। ऐसे लोगों के साथ दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही खराब होती है। अगर कोई व्यक्ति ऐसे व्यक्ति से फायदा ले रहा है तो उस खुद से अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा है। ऐसे लोगों के सहयोग से मिला लाभ व्यक्ति को एक बार खुशी जरूर दे सकती है, लेकिन इसके बदले वह दुष्ट इंसान के चुंगल में ऐसा फंसता है कि जीवन भर उससे नहीं निकल सकता। ऐसे लोग अपने मनमर्जी से हर काम कराने की कोशिश करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहें।_
गलत इंसान से प्रेम आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार लोगों को गलत इंसान से प्रेम संबंध बनाने से हमेशा बचना चाहिए, फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। ऐसे लोग अपने फायदे के लिए कभी भी धोखा दे सकते हैं। ऐसे लोग भरोसे के लायक नहीं होते। ये पैसा, पद व तरक्की पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए इनके प्रेम के जाल में न फंसें, नहीं तो जीवन बर्बाद हो जाएगा।
मीठी वाणी से सावधान हम कहते हैं कि जिस तरह से तिनके की आग क्षणभर जल कर पलभर की खुशी दे जाती है और फिर अंधकार हो जाता है। उसी तरह मुंह पर मीठी वाणी बोलने वाले कई लोग लोग भी कुछ पल के लिए हमें अपनी बातों में उलझा कर अपना काम करवा लेते हैं, लेकिन फिर पीठ पीछे ऐसा दर्द दे जाते हैं, कि व्यक्ति उसे जीवन भर नहीं भूल सकता। ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें।
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
⚜️ दशमी तिथि के देवता यमराज जी बताये जाते हैं। यमराज दक्षिण दिशा के स्वामी माने जाते हैं। इस दशमी तिथि में यमराज के पूजन करने से जीव अपने समस्त पापों से छुट जाता है। पूजन के उपरान्त क्षमा याचना (प्रार्थना) से जीव नरक कि यातना एवं जीवन के सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। इस दशमी तिथि को यम के निमित्ति घर के बाहर दीपदान करना चाहिये, इससे अकाल मृत्यु के योग भी टल जाते हैं।
दशमी तिथि को जिस व्यक्ति का जन्म होता है, वो लोग देशभक्ति तथा परोपकार के मामले में बड़े तत्पर एवं श्रेष्ठ होते हैं। देश एवं दूसरों के हितों के लिए ये सर्वस्व न्यौछावर करने को भी तत्पर रहते हैं। इस तिथि में जन्म लेनेवाले जातक धर्म-अधर्म के बीच के अन्तर को अच्छी तरह समझते हैं और हमेशा धर्म पर चलने वाले होते हैं।


