मध्य प्रदेश

बेगम नदी में अचानक उफान आ जाने से ट्रैक्टर पलटा, डम्पर फंसा, हादसा होने से टला

सिलवानी। गैलपुर जमुनिया परमसुख नवनिर्मित सड़क मार्ग पर बेगम नदी में अचानक उफान आ जाने से एक ट्रैक्टर पलट गया। वही एक डम्पर फंसा, मभीर हादसा होने से टला.. सिलवानी तहसील मुख्यालय के जेल के पीछे से बनी गैलपुर जमुनिया परमसुख सड़क मार्ग पर इन दिनों लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्य प्रगति पर चल रहा है जिसमें बेगम नदी पर अचानक तेज बारिश के बाद नदी उफान पर आ जाने से शनिवार शाम के समय ट्रैक्टर पलट गया साथ ही आईपीसी कंपनी का गिट्टी से लोडेड डंपर भी बीच मझधार में फंस गया दोनों वाहनों के ड्राइवरों ने कूदकर सकुशल जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जेसीबी मशीन की मदद से दोनों वाहनों को नदी से निकालने की कवायद की गई।

Related Articles

Back to top button