अब वॉट्सऐप पर भेजे जाएंगे बिजली बिल,मप्र बिजली वितरण कंपनी, बिजली कम्पनी नया बिजली बिलिंग सिस्टम लागू कर जा रही है
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मप्र मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी तहत अब वॉट्सएप पर बिजली बिल भेजे जाएंगे। इसके लिए बिजली कम्पनी सॉफ्टवेयर तैयार कर रही।कंपनी के उप महाप्रबंधक राजेश दुशाद , रायसेन सिटी जेई मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही बिजली उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल वॉट्सएप पर बिजली बिल हर महीने दिए जाएंगे।
नई व्यवस्था लागू होगी….
उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए जिला मुख्यालय स्तर पर नई व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। जल्द ही बिजली उपभोक्ताओं को वॉटसऐप पर बिजली बिल उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है।राजेश दुशाद उप महाप्रबंधक रायसेन
रायसेन।अभी तक एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बिल भेजे जा रहे थे। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मैसेज नहीं मिलने से वे परेशान थे। इस संबंध में तहलका न्यूज नेटवर्क की टीम ने उपभोक्ताओं की परेशानी को उठाया। इसे देखते हुए बिजली कम्पनी अब नई व्यवस्था पर काम कर रही है।
नहीं पहुंच रहे थे एसएमएस…
सूत्रों के जानकारों के अनुसार वॉइस कॉलिंग के लिए विभिन्न मोबाइल ऑपरेटर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बिजली कम्पनियों की ओर से भी कई तरह के टेरिफ का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई कम्पनियों में एसएमएस सुविधा उपलब्ध कराने का भी चार्ज लिया जाता है। फर्जी मैसेज आने से भी उपभोक्ता परेशान थे। राहुल नगर क्षेत्र के एक उपभोक्ता से फर्जी मैसेज और ऐप डाउनलोड कराकर उसके खाते से 80 हजार रुपए ट्रांसर्फर कर लिए गए थे।



