मध्य प्रदेश
जय हिन्द पत्रकार संघ मंडीदीप कार्यालय में मनाया गया राजेंद्र अग्रवाल का जन्मदिन
रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । भाजपा रायसेन जिला पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल का जन्मदिन जयहिंद पत्रकार संघ मंडीदीप कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु एवं सुरभि शिक्षा सेवा समिति की बच्चियां भी सम्मिलित हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शाल श्री फल पुष्प माला से उनका सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर जय हिंद पत्रकार संघ द्वारा कम्बल वितरण का भी शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में जय हिंदू पत्रकार संघ मंडीदीप के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार बैकुंठ तिवारी, हरीश पांचाल, पत्रकार प्रकाश दुबे, प्रियंका गौर, उमा शर्मा, प्रशांत गौर , पदम लोवंशी, धर्मेंद्र गोस्वामी राम निरंजन पटेल, रामभरोसे विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या मे नगर के लोग उपस्थित रहे।



