जल जीवन मिशन: न टोंटी वाले नल लगे, न ही पानी की व्यर्थ में बर्बादी पर कोई अंकुश लोगों के घरों में चूल्हे से भरा पानी
कागजी काम की जमीनी हकीकत बनी लोगों के लिए परेशानी की वजह
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजाडोगरी़ का मामला सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल जल जीवन मिशन दमोह जिले के गांवो में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों का ऐसा गठजोड़ तैयार हुआ है कि योजना कागजो में तो बेहतर दिख रही है लेकिन जमीनी हालात इससे बिल्कुल इतर हैं। ज्यादातर घरों में न तो नलों की टोंटी लगाई गई और न जल की व्यर्थ में बर्बादी रोकने के पुख्ता उपाय किए गए नतीजा बिना टोंटी के पाइप से लगातार बहता पानी गांव की गलियों को कीचड़ में तब्दील कर रहा है। ग्रामीणों के घरों में यह पानी चूल्हे से घुस रहा और ग्रामीणों को बैठने उठने सोने सहित खाना बनाने तक की जगह नहीं बची है जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी में सतधरू पेयजल लाइन से लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है और पाइप लाइन घरेलू कनेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं पेयजल सप्लाई के लिए नालों में टोंटी नही लगी है और और पेयजल सप्लाई चालू होती तो बंद नहीं होती जिससे बहता पानी जहां घरों भर रहा तो किसी के घरों पानी झिर रहा लोग इस तरह परेशान है की यह सुविधा असुविधा बन गई जिसका कोई समाधान लोगों को नहीं सूझ रहा ऐसा भी नहीं है कि इसकी शिकायतें नहीं हो रही हैं लेकिन जिम्मेदारों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ग्राम फूलसिंह आदिवासी के घर में यह पानी इस तरह से भर गया की घर खाना बनाने तक को सुरक्षित जगह नही बची है यह हाल ग्राम के एक घर का नहीं बल्कि अधिकाश घरों का है।



