सिलवानी विधानसभा में सभी 10 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन विधि मान्य पाए गए
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
रायसेन । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले की सिलवानी विधानसभा रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय पर अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) की गई।
विधानसभा क्षेत्र 143-सिलवानी के लिए 10 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए 16 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय पर की गई, जिसमें सभी 10 अभ्यर्थियों भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी रामपाल सिंह निवासी रामनगर बेगमगंज, इण्डियन नेशनल कॉग्रेस के अभ्यर्थी देवेन्द्र पटेल निवासी ग्राम खानपुर पोस्ट पलोहा तह. बेगमगंज, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अभ्यर्थी मो. तलत खान निवासी वार्ड न.-8 रायसेन, निर्दलीय अभ्यर्थी हरीबाबू धाकड़ निवासी वार्ड न.-4 साकेत नगर बरेली, निर्दलीय अभ्यर्थी मुईन उद्दीन निवासी वार्ड न.- 13 इस्लामपुरा उदयपुरा, निर्दलीय अभ्यर्थी ठा. प्रदीप सिंह निवासी ग्राम अकोला तह. सोहागपुर जिला होशंगाबाद, निर्दलीय अभ्यर्थी किरार कल्याण सिंह चौधरी निवासी ग्राम भोडिया तह. बरेली, निर्दलीय अभ्यर्थी मनोज निवासी ग्राम गैरतपुर तह. गैरतगंज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गोरखा तह. बेगमगंज तथा निर्दलीय अभ्यर्थी श्री देवेन्द्र निवासी ग्राम सिंगपुरा त.मंहगवां जिला भिण्ड के नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाए गए।



