24 लाख की सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेन्दुखेड़ा (दमोह)। जनपद पंचायत तेन्दुखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मजगुवा माल में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के तहत बन रही सीसी सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। करीब 24 लाख 56 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत इस कार्य में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं।जानकारी के अनुसार पुतरीघाट मेन रोड से बटका मोहल्ला तक बनाई जा रही सीसी सड़क एवं पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में व्यारमा नदी से लाई गई मिट्टीयुक्त और निम्न स्तर की रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और दीर्घकालिक टिकाऊपन पर असर पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण मानकों की अनदेखी कर जल्दबाजी में काम कराया जा रहा है। इससे भविष्य में सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और तय मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजना का लाभ सही तरीके से ग्रामीणों तक पहुंच सके। इस संबंध में एस डीपी एच के राज बात की उनका कहना है हमने उपमंत्री को जांच करने बोल दिया है
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।



