जिला की मांग को लेकर फिर तीन दिनों के लिए सिहोरा महाबंद
इस आरपार की लड़ाई के लिए एकजुट हुए नगर सिहोरा वासी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर महानगर के ग्रामीण क्षेत्र व विधान सभा क्षेत्र 102 सिहोरा की विगत कई वर्षों से चल रही है जिला सिहोरा की मांग को लेकर एक बार फिर नगर में तीन दिनों तक महा बन्द का आगाज । नगर वासियो को सिहोरा जिला के रूप में पाने के लिए सिहोरा वासी कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार पुनः आचार संहिता के ठीक पहले एक बार फिर तीन दिनों के महाबंद का आह्वान आज शनिवार से किया गया है। इस महा अभियान में बड़ी संख्या में सिहोरा वासियों और व्यापारियों का समर्थन भी सामने आ रहा है।
विदित हो कि सिहोरा को जिला बनाने के लिए पिछले दो वर्षों से लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा कठिन परिश्रम और प्रयास किया जा रहा है । नगर की मांग को लेकर सभी ने ठाना हैं कि आचार संहिता लगने के कुछ ही दिन शेष हैं सिहोरा वासी अपनी पूरी ताकत लगा देना चाहते हैं नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच और लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के संयुक्त आह्वान पर आज 30 सितंबर दिन शनिवार से 3 दिन तक सिहोरा बंद का ऐलान किया गया है । अब देखना होगा की सरकार सिहोरा वासियों के आक्रोश को देखते हुए क्या निर्णय लेती है। और लगातार बढ़ती जिला सिहोरा की मांग को लेकर कब तक पूरा कर पाती हैं।



