मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में हार्टफुलनेस सेंटर कान्हा शांति वनम हैदराबाद में पांच दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । राष्ट्रीय स्तर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता एवं नवांकुर समितियों के सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन हार्टफुलनेस सेंटर कान्हा शांति वनम हैदराबाद में किया जा रहा है। जहाँ पांच दिवसीय कार्यशाला में समाज सेवा से जुड़े लोगों को उनके व्यक्तित्व व कार्य करने के हुनर को किस तरह विकसित किया किया जाए, कैसे मन को सकारात्मक सोच की दिशा में लाया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है है।
कार्यशाला में प्रातः 6 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के साथ योग एवं ध्यान करना भी सिखाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में दमोह जिले की 68 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, आज पहले दिन सुबह योगा मेडिटेशन, हार्टफुलनेस कम्युनिकेशन एवं नर्सरी भ्रमण कराया गया। जिस स्थान पर प्रशिक्षण आयोजित है यह स्थान आज से 15 साल पूर्व यहां की जमीन बंजर पड़ी हुई थी, जिसे पूरी तरह से श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस सेंटर के वॉलिंटियर्स के द्वारा विकसित किया गया है।वर्तमान में कान्हा शांति वनम में नौ लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। आज यह स्थान एक ग्रीन प्लस ऑक्सीजन जोन बन गया है। यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है की यहां पर बरसात के पानी को एकत्र करके जमीन की सतह तक पहुंचाया जाता है परिसर जहां पूर्व में पानी के लिए परेशान था आज यहां पर्याप्त पानी उपलब्ध है। पानी परिसर के बाहर ना जाए इसके लिए चारों ओर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए गए हैं। वेस्टीज पानी का नर्सरी में उपयोग किया जा रहा है। यहां तैयार किए गए पौधे देश विदेश में भी भेजे जा रहे हैं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक वी.आर नायडू वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बताया कि परिषद को और सशक्त करने के उद्देश्य यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से चयनित नवांकुर संस्थाएं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।इस प्रशिक्षण में दमोह जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, विकासखंड समन्वयक वंदना जैन, पुष्पा सिंह, उमाशंकर उपाध्याय, हरीश पांडे, राजेश अरगल की उपस्थिति रही।



