मध्य प्रदेश

जिला भाजपा कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस

रिपोर्टर : अमित सोनी
रायसेन । जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। वही संविधान दिवस पर बताया कि हमें जीवन भर अपने मौलिक कर्तव्यों और देश का कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए। देश का अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बने से न सिर्फ संविधान का मकसद पूरा होगा बल्कि संविधान निर्माताओं के सपनों के राष्ट्र का निर्माण होगा। वहीं संविधान दिवस के उपल्क्ष में आज जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, जिला मंत्री ब्रजेश चतुर्वेदी, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र दुबे, अनु. मीडिया प्रभारी जगदीश अहिरवार,सुनील मालवीय, राकेश मालवीय, दीपक रघुवंशी, अजीत ठाकुर, शुभम् जाटव एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button