मध्य प्रदेश

सी एम राइज स्कूल के छात्रों ने विधानसभा का भ्रमण किया

सिलवानी । शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सिलवानी क्षेत्र के विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में सीएम राज स्कूल सिलवानी के छात्र छात्राओं ने विधानसभा भोपाल का भ्रमण किया। इस अवसर पर सी एम राइज स्कूल सिलवानी के विद्यार्थियों ने विधायक रामपालसिंह का आत्मीय स्वागत किया। विधायक रामपाल सिंह ने सहृदयता दिखाते हुए स्वयं विद्यार्थियों के साथ जाकर विधानसभा भवन भोपाल का भ्रमण कराया। विधानसभा भवन के कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को विधानसभा की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के दल में सी एम राइज स्कूल सिलवानी के प्राचार्य एनपी शिल्पी, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह राजपूत, अजय चौरासिया, मनीष भार्गव, मयंक रघुवंशी, सपना जैन, ज्योति झरिया, रामगोपाल लोधी सहित लगभग 100 से अधिक विधार्थी साथ में थे।
शनिवार को सीएम राइज स्कूल सिलवानी के सैकड़ो छात्र-छात्राओं को लेकर शैक्षणिक भ्रमण के दल ने भोपाल पहुंच कर विधान सभा का अवलोकन किया।
एजुकेशनल टूर में छात्र- छात्राओं को विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थीयों ने सिलवानी विधायक ठाकुर रामपालसिंह का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button