मध्य प्रदेश

अम्बाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 19 लाख रुपए लागत के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

रिपोर्टर : नसीम अली
जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अम्बाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा 19 लाख रुपए लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, ग्राम पंचायत अम्बाड़ी की सरपंच कुंती रमेश कुमार बीजेपी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button