मध्य प्रदेश

जिला शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आजाद अध्यापक शिक्षा संघ जिला दमोह ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमे संघ द्वारा मांग कि संचानालय लोक शिक्षण म.प्र. ने सातवे वेतनमान के प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ अर्थात सभी किश्तो का भुगतान 31 मई 2023 तक करने के निर्देश दिये जाकर पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया था। परंतु आज दिनांक तक शत प्रतिशत ऐरियर्स का भुगतान नही किया गया है। इस संबंध में संदर्भित पत्र द्वारा संबंध अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया गया था पंरतु आज दिनांक तक कुछ नही हुआ। संघ मांग करता है कि यथा शीघ्र बकाया किश्तो की राशि का ऐरियर्स 31 मई 2023 से अब तक 18 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान कराते हुये ब्याज की राशि संबधित जिम्मेदार अधिकारियों/ कर्मचारियों से वसूल कि जावे, साथ ही यदि माननीय न्यायालय में जाने की स्थिति निर्मित होती तो ब्याज के साथ-साथ माननीय न्यायालय का व्यय भी देय होगा। ज्ञापन में हरीश कुमार अहिरवाल, अभय भट्ट, रघुवीर तिवारी आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button