मध्य प्रदेशराजनीति

तीन वर्तमान विधायक तो एक पूर्व विधायक पर मतदाता बांध सकते है जीत का सेहरा

जिले की 4 विधानसभा सीटों में से दो कांग्रेस पर कब्जा दो पर भाजपा होगी काबिज
मृगांचल एक्सप्रेस और प्रेस क्लब का एक्जिट पोल
रायसेन । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होंगे उसके पहले मृगांचल एक्सप्रेस एवं प्रेस क्लब के साथियों ने अपने निजी सर्वे में जो रुझान रायसेन जिले की 4 विधानसभा सीटों के पाए हैं उसमें से दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हो रहे हैं। एवं दो विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी होते नजर आ रहे हैं। सर्वे के अनुसार 140 उदयपुरा विधानसभा से कांग्रेस के देवेंद्र पटेल गडरवास, 141 भोजपुर विधानसभा से भाजपा के सुरेन्द्र पटवा एवं 142 सांची विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं 143 सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के देवेंद्र पटेल विजयी होना सुनिश्चित बताया जा रहा है।
गौरतलब हो कि 140 उदयपुरा विधानसभा से वर्तमान विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास का मुकाबला भाजपा के नरेन्द्र शिवाजी पटेल से संघर्षपूर्ण रहने का अनुमान है और जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल की जीत निश्चित मानी जा रही है।
141 भोजपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक एवं भाजपा के सुरेन्द्र पटवा एक बार फिर विजयी होते नजर आ रहे है। जिनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल से हुआ, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी क्षेत्र से बाहरी होने के कारण मतदाताओं ने नकार दिया और पुराने प्रत्याशी पर विश्वास जताते नजर आ रहे है।
142 सांची विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी एक बार फिर जीत का सेहरा बांधते नजर आ रहे है। जिनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम से हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी का क्षेत्र में काग्रेस कार्यकर्ताओ एवं मतदाताओं से संपर्क नही होने के कारण उन्हें क्षेत्र ने नकार दिया गया है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस से डॉ. प्रभुराम चौधरी विजयी हुए थे और बाद में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और प्रदेश सरकार में मंत्री बने और उपचुनाव में भारी मतों से विजय हासिल की थी।
143 सिलवानी विधानसभा से वर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह राजपूत का मुकाबला कांग्रेस के देवेंद्र पटेल के बीच हुआ। इस बार क्षेत्र में बदलाव की लहर देखी गई और मतदाताओ ने जिले में रिकॉर्ड तोड मतदान कर अपने बदलाब की लहर पर मुहर लगाती नजर आई। जिससे कयास लगाये जा सकते है कि इस बार रामपाल सिंह को हार का सामना करना पड़ सकता है और देवेन्द्र पटेल के सिर जीत का सेहरा बंधता नजर आ रहा है।
चूंकि अंतिम निर्णय जिला एवं प्रदेश के मतदाता 17 नवंबर को कर चुके है और जिला मुख्यालयो पर बनाए स्ट्रांग रूम में ईवहीएम में बंद है जो 3 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से बाहर आना शुरू हो आएगा।

Related Articles

Back to top button