मध्य प्रदेशहेल्थ

जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने 1 लाख 28 हजार से भी ज्यादा बच्चों के लिए घर घर दस्तक देकर विभिन्न बीमारियों की जानकारी लेंगीं टीमें

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिले में दिनांक 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक संचालित किए जाने वाले दस्तक अभियान के संबंध में कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायसेन डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न बीमारियों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 240 टीमें लगाईं जाएंगी। सीएमएचओ डॉ खत्री ने बताया कि दस्तक अभियान के अंर्गत 1 लाख 28 हजार 136 बच्चों को चिन्हित कर टीमें बच्चों में होने वाली कुपोषण, एनीमिया, थैलीसीमिया, डायरिया, निमोनिया आदि बीमारियों की जानकारी लेंगी।दस्तक अभियान में शामिल स्वास्थ्य विभाग की एएनएम,आशा कार्यकर्ता और आंगबाड़ियों की कार्यकर्ता डोर टू डोर घरों में दस्तक देकर पालकों को जागरूक भी करेंगीं। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर अरविंद दुबे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री,ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की जिला समन्वयक डॉ शिखा शराबगी, पीआरओ अनुभा सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमेन दास प्रकाश पाराशर उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button