मध्य प्रदेश

सिलवानी में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

सिलवानी। सोमवार को “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गोभक्तों, संत समाज एवं क्षेत्रवासियों ने तहसील परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। अभियान के संरक्षक वेदलक्षणा गोमाता एवं अध्यक्ष नंदी बाबा (वृषभ) की प्रेरणा से यह पहल की गई।ज्ञापन में देशी गोवंश को “राज्य माता” एवं “राष्ट्रमाता” का दर्जा देने, गो-संरक्षण हेतु कड़े कानून बनाने, गो-तस्करी व वध पर सख्त दंड लागू करने तथा “गो आधारित अर्थव्यवस्था” को बढ़ावा देने की मांग की गई। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदीशाला, जिलों में गो-अभ्यारण्य, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस व ट्रॉमा सेंटर, तथा चारा सुरक्षा कानून लागू करने जैसे सुझाव भी दिए गए।आवेदनकर्ताओं ने कहा कि गोवंश संरक्षण आस्था के साथ-साथ कृषि, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर सरकार से शीघ्र ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Back to top button