मध्य प्रदेश

जून महीना आया, लेकिन आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं: निजी स्कूलों में 40 फीसदी से भी कम हो पाएंगे शिक्षा अधिकार के दाखिले​​​​​​​

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। प्रक्रिया में देरी के चलते अब अभिभावकों ने अपने हिसाब से बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाना शुरू कर दिया है। अब यदि जून माह में आवेदन बुलाने की प्रक्रिया शुरू होगी तो दाखिले लेने तक जुलाई माह आ जाएगा।
ऐसे में आरटीई के तहत प्रवेश कम संख्या में होंगे, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा। पिछले सत्रों में भी आरटीई में प्रवेश की संख्या कम रही है, इस बार भी 40 फीसदी से ज्यादा प्रवेश नहीं हो पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अच्छे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के लिए आरटीई के तहत योजना शुरू की थी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर, आरक्षित वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है और उनकी फीस स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी जाती है। डीपीसी सीबी तिवारी ने बताया किइस प्रक्रिया में देरी की वजह से संशय की स्थिति बनीं हुई है।

Related Articles

Back to top button