पर्यावरणमध्य प्रदेशहेल्थ

नौतपों की हुई विदाई फिर भी रायसेन में सुबह से उमस भरी गर्मी का अहसास, डॉक्टरों की ये सलाह

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिले में नौतपा की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज नरम-गरम बना रहा। जहां 9 दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। वहीं बीते दिवस तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। जिससे वातावरण में ठंडक तो रही, वहीं बादल छटने के बाद लोगों को तेज गर्मी और उमस का एहसास होता रहा।गुरुवार को नौतपों की विदाई हो चुकी है।
वहीं 9 दिनों में पारा कहीं 25 डिग्री के नीचे आया तो कहीं 40 के पार हुआ। नौतपा की विदाई की पहले शाम में लोगों के पसीने छूटते रहे और बीते रोज तेज धूप से लोग हलाकान होते रहे।
रात्रि में रही तेज गर्मी तपन…
कल दिन में तेज धूप के कारण रात्रि में भी लोगों को तेज गर्मी का एहसास हुआ और लोग बेचैन होते रहे।
मौसमी बीमारियों का बढ़ा खतरा…
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं लोग डिहाईड्रेशन उल्टी दस्त, बेचैनी, बीपी, सिर दर्द, हाथ पैर में जलन जैसी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बीते दिवस धूप और गर्मी के कारण लू के थपेड़ों ने लोगों के शरीर को चहकाया।
डॉक्टर की सलाह….
सुबह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों के शरीर में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बिना टोपी, गमछा, चश्मा के घर से बाहर ना निकले। साथ ही समय-समय पर पानी पीते रहें। ताकि डिहाइड्रेशन ना हो।वहीं पेय पदार्थ छाछ,जूस का उपयोग करते रहें। बाइक चलाते समय मुंह को बांधकर चले, आंखों में चश्मा लगाएं। स्वास्थ्य अधिकारी खराब होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

Related Articles

Back to top button