अवैध मादक पदार्थ की मंडी बनता जा रहा उमरियापान क्षेत्र चाय-पान की दुकानों में खुलेआम बिक रहा मादक पदार्थ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले की सबसे बड़ी पंचायत का तामगा लिये उमरियापान का क्षेत्र दिनों-दिन अवैध मादक पदार्थ की मंडी बनता जा रहा है। अवैध पदार्थ के काम में नवयुवक तो शामिल है ही लेकिन कुछ ऐसे सफेदपोश भी है जो जनता के सामने अपने आपको बहुत बड़ा नेता समझते हैं। उमरियापान सहित आसपास के गांवों में कई ऐसे अड्डे है जहां पर खुलेआम अवैध मदार्थ पदार्थ की बिक्री की जा रही है। लेकिन जिस खाकी पर अवैध मदार्थ पर रोकने का जिम्मा है वह हाथ में हाथ रखे बैठी है। लिहाजा उमरियापान में हालात यह बन गये है कि अवैध मदाक पदार्थ के रोज नये-नये अड्डे बनते जा रहे है।
परिवार हो रहे तबाह
मादक पादर्थ की गिरफ्त में आने से परिवार तबाही की कगार पर पहुंच रहे है। आसानी से मादक पादर्थ उपलब्ध होने के कारण नवयुवक काफी संख्या में इसका सेवन कर रहे है जिससे एक ओर तो आर्थिक तबाही हो ही रही है वहीं दूसरी ओर शारीरिक पर भी उसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
जहां मन वहीं जल जाती है चिलम
उमरियापान में कई ऐसे स्थान है जहां पर खुलेआम गांजा पीने वालों को देखा जा सकता है और हालात यह बन गये है कि गांजा पीने वाले पान-चाय की दुकानों सहित शासकीय संस्थान में चिलम चढ़ाने लगते है।
चोरियां रोकने में भी नाकाम साबित हो रही पुलिस
उमरियापान थाना अंतर्गत विगत कुछ माह से चोरी की घटनाओं में जबरजस्त इजाफा हुआ है लेकिन उमरियापान पुलिस इस रोकने सहित चोरों को पकड़ने में असफल रही है । अभी हाल ही में ग्राम टोला में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पूर्व में भी हुई कई चोरियों के मामले में उमरियापान पुलिस के हाथ खाली है और पूर्व में हुई कई मर्डर मामले में अभी तक पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंच सके है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी उमरियापान पुलिस हाथ में रखे बैठी है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है लेकिन खाकी को इससे कोई मलतब नहीं है।



