किसानों के खेतों में धान महोत्सव का कार्यक्रम ग्राम मवई देवरी में रखा गया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत बहोंरीबंद के अंतर्गत आने वाली ग्राम मवई देवरी में किसानों के खेतों में धान महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 300 से 400 किसान सम्मिलित हुए। धान किस्म पायोनियर संकर की उपज के विषय में जानकारी दी गई। अमित एवं गौरव ने बताया कि एक एकड़ में सही तरीके से रख- रखाव करने पर 32 से 34 क्विंनटल की पैदावार होंती हैं। जिसमें तहसील विजराघवगढ़, ढीमरखेड़ा ,बहोरीबंद, स्लिमनाबाद, एवं अन्य तहसील के बड़े- बड़े किसानों को बुलाया गया हैं।
अमित.T.B.L.गौरव T. M. इंद्रदत्त तिवारी बरही M.D.R. श्याम क्रष्ण शुक्ला ढीमरखेड़ा, पवन पाठक बहोंरीबंद, कृष्णा कुशवाहा विजराघवगढ, उदय सिह बड़वारा, पंकज राजपूत रीठी, राजेंद्र कटनी, विपिन खिंतौली, चतुर्वेदी D. D.A.अशोक राठौर एवं अनेकों किसानों की उपस्थिति रही।
गौरतलब हैं कि कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी गौरव मेहला द्वारा किसानों को बताया गया की पायनियर 27P37 धान की विशेषताओं के बारे में चर्चा की गई तथा बताया गया कि कैसे किसान सही बीज का चयन करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं साथ ही साथ उन्होंने खेती करने के बारे में 5 सरल उपायों के बारे में चर्चा की कार्यक्रम में कटनी जिले के अलग-अलग ब्लॉक से लगभग 300 किसानों ने भाग लिया जिसमें बहोरीबंद, रीठी, बिजरावगढ़, ढीमरखेड़ा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीडीए अशोक राठौर कटनी लक्छ चतुर्वेदी पंजाब बीज भंडार कटनी और राजेश चतुर्वेदी डीएसआरओ बहोरीबंद ने भाग लिया साथ में पायनियर कंपनी के रीवा जिले के प्रतिनिधि अमित सिंह भी मौजूद रहे तथा जिले के 12 रिटेलरओ ने भाग लिया कार्यक्रम में कटनी जिले के अलग-अलग ब्लॉक के 15 किसानों को सम्मानित किया गया तथा संतुष्ट किसानों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया।



