पर्यावरणमध्य प्रदेश
झमाझम बारिश की संभावना : 24 घंटे में सक्रिय होगा मानसून कल से तेज बारिश के आसार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर सहित जिले में पिछले एक सप्ताह से गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को मंगलवार दोपहर बाद बूंदाबांदी की बारिश होने से मामूली राहत मिली। दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला गया और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब सवा 3 घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चला। मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मानसून सक्रिय होने की बात कही है।
30 जून से झमाझम बारिश की संभावना है। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार प्रदेश के मध्य हिस्सों और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे 24 घंटे में मानसून शहर में दस्तक दे सकता है। 1 जुलाई तक अच्छी बारिश होगी।



