क्राइम

झापन बेरियर पर एसएसटी एवं तेजगढ पुलिस व्दारा 1,80,940 रूपये नगद जप्त किये

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह सुधीर कुमार कोचर व पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ती सोमबंशी व्दारा निष्पक्ष निर्वाचन के संपादन हेतु जिला के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में राजस्व एवं पुलिस टीम व्दारा संचालित एसएसटी बेरियरो पर सतत एवं सघन चेकिंग कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी गणो को निर्देशित किया गया था।
आज दिनांक 10 अप्रैल 24 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीओपी तेदुखेडा देवी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजगढ अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी इमलिया झापान बैरियर पर सघन वाहन के साथ राकेश पाठक, प्र.आर. विनोद, प्र.आर. रघुराज सिंह, वदरा एसएसटी चेकिंग करते हुये वाहन क्र. MP.04.BA.1473 में सफर कर्ता प्रकाश प्रजापति निवासी सागर से 1,04300 रूपये एवं वाहन क्र. MP.50.LA.0775 के सफरकर्ता जावेर खान निवासी जबलपुर से 76,640 रूपये जप्त किये गये।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अभिषेक पटैल थाना प्रभारी तेजगढ, सउनि राकेश
पाठक चौकी प्रभारी इमलिया, प्र.आर. रघुराज सिंह, एवं एसएसटी से राजेन्द्र कुमार पटवा, P.C.O. जनपद पंचायत तेदुखेडा, मो. हुसेन खान सव इंजीनियर, सचिन सींग गौड पटवारी, प्र.आर. विनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button