हिंदू संगठनों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, जताया आक्रोश

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । बीते दिनों सदन में कार्रवाई के दौरान विपक्षी नेता राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया था। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी धार्मिक संगठनों ने आपत्ति दर्ज की थी। इसी क्रम में आज नगर के हिन्दू संगठन बजरंग दल, राष्ट्रीय हिन्दू सेना एवं आम नागरिकों ने दीनदयाल परिसर के सामने राहुल गांधी का पुतला जलाया।
राष्ट्रीय हिन्दू सेना जिलाध्यक्ष अखिल खरे और बजरंग दल नगर अध्यक्ष पलाश वर्मा के आव्हान पर समस्त कार्यकर्ता दीनदयाल परिसर पर उपस्थित हुए एवं राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतले को आग लगा दी।
यह रहे उपस्थित- पुतला दहन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हिमकर उपाध्यक्ष, नरसिंह अखाड़ा संचालक चंदू रैकवार, राममूर्ति रघुवंशी, पूर्व हिउ कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश बबेले, पूर्व सहसचिव वीरेंद्र धाकड़, सागर तिवारी, साहिल धाकड़, हाकम धाकड़, मृत्युंजय दुबे, सतीश कहार आदि उपस्थित रहे।



