क्राइम

टीआई को सोलह हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

शहडोल। एमपी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त जैसी एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले लगातार आ रहे हैं। ताजा मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जैतपुर टीआई दयाशंकर पांडेय को रिश्वत लेते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप किया है। टीआई को 16 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
टीआई दयाशंकर पांडेय ने फरियादी अभय नंद पांडेय के खिलाफ एसटी-एससी केस के संबंध हुई शिकायत पर एफआरआई न करने के एवज में 30 हजार रुपये की डिमांड की थी। फरियादी पहली किश्त के रूप में 14 हजार रुपए 9 अक्टूबर को दे चुका था। आज बकाया 16 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्सीय टीम ने पकड़ लिया।
समाज सेवा, समाज की रक्षा, समाज के पहरेदार कहे जाने वाले सरकारी कर्मचारी द्वारा लगातार रिश्वत लेने के मामले सामने आ रहे हैं अपराध को रोकने वाले पहरेदार ही रिश्वत जैसी घिनौनी काम को करने से बाज नहीं आ रहे ! पुलिस जनता के लिए एक मिसाल है जो जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है इसके बाद भी जनता के पहरेदार ही जनता को लूटने में लगे हुए हैं ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले का जिसमें पुलिस के टीआई को लोकायुक्त ने में रंगे हाथों पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button