मध्य प्रदेश

टीचर अवेयर ऑर्गेनाइजेशन व अनुभूति परिवार का राष्ट्रीय शिक्षा सेमिनार व अनुभूति सम्मान समारोह हुआ संपन्न

भोपाल । मध्यप्रदेश टीचर अवेयर आर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय अनुभूति परिवार के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार “शिक्षा शिक्षक और नवाचार” तथा अभिनव अनुभूति के विमोचन का कार्यक्रम आज आईकप आश्रम में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रवीर सिंह राठौड़ पतंजलि संस्थान भोपाल, शिक्षक संघ महामंत्री, मुरारी लाल सोनी, शिक्षक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ अनिल भार्गव भोज मुक्त विश्वविद्यालय, भूपेंद्र सिंह जी भारद्वाज राकेश पठारी हीरालाल नरवरिया, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टीचर अवेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रतिभावान नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया गया और अनुभूति परिवार के लेखकों का भी प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर के सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष वीके जी चौरसिया ने अनुभूति परिवार की रूपरेखा मंच के साथ साझा की।
क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षक, भविष्य का निर्माता है, सज्जन और प्रलय दोनों ही का निर्माण शिक्षक ही करता है। उन्होंने आदर्श शिक्षक की परिकल्पना आज इस सेमिनार में व्यक्त की, मुरारीलाल जी सोनी ने कहा शिक्षा चित्र नहीं चरित्र के निर्माण की जननी है। शिक्षा से संस्कार आते हैं और संस्कारों से व्यक्तित्व का निर्माण होता है, अच्छे शिक्षक एक अच्छे राष्ट्र के निर्माता होते हैं, अनिल जी भार्गव ने कहा कि अभिनव अनुभूति साहित्य के समृद्धि का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और साहित्य से ही समाज और देश का निर्माण होता है, अच्छा साहित्य अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है। अनुभूति परिवार के इस कार्यक्रम में आकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं मूल रूप से लेखक नहीं हूं लेकिन आज मुझे भी लग रहा है।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह भारद्वाज, विश्वजीत सिंह, जी पी अहिरवार, चतरसिंह गेहलोत, भगवान सिंह रावत अपराजेय सिंह, सुरेखा पटेल, जगदीश गौर राजेश पठ्ठारी, डॉ,अरुणा सिंह, लकी राम राठौड़, उमेश निगम, रामबाबू भिलाला, एनके साहू सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों से शिक्षक और साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वंदना पटेरिया द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button