क्राइम

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार 2 मौत, 1 घायल

दमोह जिला अस्पताल में किया भर्ती
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के समीप राजनगर तालाब के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने पर शराब पिए बाइक में सवार 3 लोगों में 2 की घटना स्थल पर मौत हो जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए 108 के द्वारा दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जिसका उपचार जारी है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम का बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल 108, 100 डायल और पुलिस को सूचित किया. मौके पर 108 हंड्रेड डायल सहित पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताया गया है कि छतरपुर जिले के पाली निवासी नरेंद्र पिता गोरे आदिवासी उम्र 20 वर्ष, छोटू आदिवासी पिता बब्बू आदिवासी उम्र 20 वर्ष और हल्ले रैकवार उम्र 23 वर्ष नरेंद्र आदिवासी के साथ दमोह एरोरा पुत्र को देखने आए थे, जहां जिला अस्पताल दमोह से ससुराल एरोरा गांव जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 34 ए 9417 से भिड़ गया और बाइक में सवार छोटू और हल्ले की घटना स्थल पर मौत हो गई। एक मृतक का शरीर का सिर अलग हो गया, तो दूसरे को गंभीर चोटें आने पर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह जानकारी जिला अस्पताल आए घायल नरेंद्र आदिवासी ने जानकारी दी कि छोटू और हल्ले ने शराब पिला दी थी, जिससे बाइक तेज रफ्तार थी और ट्रैक्टर से भिड़ गई. जिससे यह घटना घटित हुई है. पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है और घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Back to top button