ठंड की रवानगी : फरवरी के मौसम चार, बसंत बहार के साथ सर्दी, गर्मी और कभी फुहार; पांच साल से ऐसे ही बीता महीना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । फरवरी महीने में हर साल अमूमन मौसम ऐसा ही रहता भी है।
यूं फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है। ठंड की रवानगी और गर्मी की शुरुआत का यह माह बसंत बहार का माना जाता है। अमूमन मौसम फरवरी में ऐसा ही रहता भी है। लेकिन पिछले पांच साल के मौसम के बदलते ट्रेंड को देखें तो फरवरी के महीने में लोगों को चार तरह के मौसम का एक साथ एहसास होता रहा है।
हालांकि इस साल हल्की बारिश भी नहीं हुई है और इसके आसार भी नहीं हैं । लेकिन तापमान में जबरदस्त उतार चढ़ाव की वजह से कभी ठंड और गर्मी के एहसास के बीच मदमस्त बासंती बयार तो है ही। हिंदी कैंलेडर के हिसाब से वसंतोत्सव फाल्गुन महीने में ही होता है। प्रकृति का पूरा श्रृंगार भी इसी समय देखने को मिलता है। बुंदेली कवि के शब्दों में बागन में बागियन में खेतन में खलिहान में बगरो वसंत है।



