क्राइम

डम्फर ने युवक को कुचला, गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क पर चक्काजाम

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रविवार को डम्फर ने युवक को कुचला, सड़क का निर्माण कर रही VRS कंपनी के डम्फर ने ही कुचला। मृतक नाबालिक युवक का नाम राज सिसोदिया।
मृतक नाबालिक युवक VRS कंपनी का ही कर्मचारी है। गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क पर चक्काजाम।
जनपद पंचायत और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने मृतक युवक का शव रखकर लगाया जाम।
ओबेदुल्लागंज से भोजपुर तक बना रही है VRS कंपनी ये सड़क। सड़क कंपनी का कोई भी कर्मचारी नही पहुँचा अभी तक सड़क चक्का जाम स्थल तक।
पुलिस के अलावा जिम्मेदार सभी अधिकारी मौके से नदारद।
पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कर रही है कोशिश। जब जिम्मेदार अधिकारी चक्काजाम स्थल पर नही पहुँचे तो परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाइवे 46 पर रखकर लगाया चक्काजाम। नेशनल हाईवे 46 सड़क पर दोनो तरफ लगी सैकड़ों बाहनो की कतार। वाहन चालक हो रहे है परेशान।

Related Articles

Back to top button