नर्मदा नहाने गए 2 युवक डूबे : केतोघान घाट नहाने पहुंचे थे चार युवक ; एनडीआरएफ टीम ने की सर्चिंग
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उदयपुरा। उदयपुरा तहसील के ग्राम केतोघान नर्मदा नदी नहाने के लिए आए विदिशा के आए 4 युवकों में 2 पानी में डूब गए। घटना को लेकर उदयपुर थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि 13 नवंबर रविवार को विदिशा से आए चार युवक केतोघान नर्मदा नदी करीब 12:30 बजे पहुंचे थे। चारों युवक नहाने के लिए नर्मदा नदी में प्रवेश कर गए, लेकिन इस दौरान दो युवक जिसमें चेतन राजपूत और राजकुमार चौरसिया नहाने के दौरान पानी में डूब गए।
दो सुरक्षित पानी से निकल जाए
पानी में डूबे युवकों की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल इसकी जानकारी दी गई। युवकों की तलाश के लिए मोटर वोट की सहायता से सर्चिंग जारी है। साथ ही गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि डूबे हुए लड़कों की सर्चिंग एनडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।
मौके पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर, एसडीओपी राजीव जंगले , तहसीलदार उदयपुरा शत्रुघ्नसिंह के द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया। घटना की जानकारी लगते हैं परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एनडीआरएफ टीम सहित क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश दोपहर से ही की जाती रही।





