मध्य प्रदेशराजनीति

डॉ. मोहन यादव बने एमपी के नए सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम

भोपाल । प्रदेश में सात दिन के लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने एमपी के लिए अपने नए मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव ने नाम की घोषणा कर दी है, सोमवार को भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।
सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया। ये एक चौंकाने वाला नाम है और इनके नाम पर पहले किसी तरह की चर्चा नहीं हुई थी। लेकिन आज साफ हो गया कि भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है और प्रदेश की कमान उन्हें सौंपी है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला ये 2 उपमुख्यमंत्री बनाए गए है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों के बाद अब प्रदेश के मुखिया के नाम का ऐलान हो चुका है। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने बीजेपी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को एमपी का पर्यवेक्षक बनाया था और आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया। नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।

जानिए मोहन यादव के बारे में..
उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव
उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
राजनीतिक कॅरियर – सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्‍यक्ष
2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने

Related Articles

Back to top button