मध्य प्रदेश

समाजसेवी नारायण साहू ने किया 20 वा कन्या का विवाह

रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 6 संतोष नगर के मां संतोषी माता मंदिर में आज फिर एक कन्या का कन्यादान हुआ आज के युग में भी एक ऐसा नाम है। जो ऐसी कन्याओं का विवाह करते है।जिनकी स्तिथि सही नही होती। समाजसेवी नारायण साहू ने जानकारी देते हुए बताया की एक ऐसा समय था जब में भी सोचता था की में भी ऐसा कार्य करू जिससे समाज में एक अलग ही संदेश जाए इस संकल्प में मेरा साथ मेरे परिवार ने और मित्र जानो ने मेरा साथ दिया और मेने 4 वर्ष पूर्व संकल्प लिया था की में 51 कन्याओं का विवाह करूंगा।जिसमे मेरे द्वारा आज 20 वा कन्यादान किया जिसमे वर का नाम सूरज महतो बधू का नाम दीप माला ठाकुर का विवाह संपन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पुनीत कार्य में मेरा सहयोग भोला साहू, विक्की सोनी, सुरेंद्र चोकसे, सुरेंद्र कीर, सोनू साहू, मनोज सोनी मित्र मंडली द्वारा हर विवाह में सहयोग किया जाता है
कन्या के विवाह में दिया जाता है। दहेज
गोदरेज, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, कूलर, डबल बेड, घर गृहस्थी का सामान व एक रकम भी दी जाती है। वही नगर के समाज सेवी जानो द्वारा भी कई उपहार दूल्हा दुल्हन को दिए जाते है।

Related Articles

Back to top button