मध्य प्रदेशराजनीति

ढीमरखेड़ा से 2000 कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रियंका गांधी की सभा में

तैयारियों का जायजा लेने ढीमरखेड़ा पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 12 जून को मां नर्मदा के तट जबलपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन पर शहीद स्मारक गोल बाजार जबलपुर में आयोजित विशाल आम सभा में पहुंचने के लिए कटनी जिले में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है तत संबंध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान जिले के दूरस्थ इलाका ढीमरखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे ।
क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति में ढीमरखेड़ा मुख्यालय में विधायक कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा आप जैसे कर्मठ लगन शील मेहनत करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन से ही बसंत सिंह‌ तेईस हजार मतों से जीते थे कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि जबलपुर से नजदीक का क्षेत्र होने के कारण ढीमरखेड़ा एवं उमरियापान से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे ।
विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने कहा सभी मंडलम स्तर से वाहनों की व्यवस्था की गई है युवा कांग्रेस के ऊर्जावान साथी बुलेट एवं मोटरसाइकिल से भी जबलपुर जाएंगे इस अवसर पर “नारी सम्मान योजना” के तहत दस हजार फार्म का वितरण किया गया । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कटनी जिले से सर्वाधिक कार्यकर्ता ढीमरखेड़ा क्षेत्र से जाएंगे ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के उमरियापान पहुंचने पर कांग्रेस नेता सिद्धार्थ दीक्षित, विराट पांडे, स्वतंत्र चौरसिया, शैलेंद्र पौराणिक, सत्तू सोनी ने स्वागत किया ।
कार्यक्रम में विशेष रुप से ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, स्लीमनाबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, उमरियापान सरपंच अटल व्यौहार, विजय दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजभूषण दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजीता सिंह, प्रमिला मरावी, ओंकार शर्मा, अजनाभ त्रिपाठी, सत्तू सोनी, विराट पांडे, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेन्द्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अमित गर्ग, नीरज राय, पंकज राय, पंडित रवि अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button