मध्य प्रदेश

तहसीलदार ने किया पीडीएस की राशन दुकानों का निरीक्षण, संचालक बोले- अभी तक सर्वर डाउन की वजह से 50 फीसदी खाद्यान्न हुआ वितरण

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे रायसेन तहसीलदार द्वारा न्यू मार्केट के समीप पीडीएस की राशन दुकानों वार्ड 1, 2, 3 और 4 का औचक निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का लिया जायजा। इस मौके पर राशन दुकान संचालक मुईन उल्लाह खान बोले होली के त्यौहार और पीओएस मशीनों में सर्वर डाउन होने की वजह से उपभोक्ताओं को अभी तक 50 फीसदी शक्कर और खाद्यान्ह वितरण हो पाया है । बाकी 50 प्रतिशत जल्द ही उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण कराया जाएगा ।
इस दौरान रायसेन तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल द्वारा स्टाक एवं वितरण रजिस्टर को बारीकी से जांच कर निरीक्षण किया । तहसीलदार पटेल शक्कर खाद्यान्ह सही व पारदर्शी पूर्ण वितरित होना चाहिए। यदि शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी ।इस अवसर पर राशन दुकान संचालक मुईन उल्लाह खान, असलम खान और महेश यादव मनोज राठौर रमेश कुशवाहा गुड्डू खान आदि मौजूद रहे।उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत कर सस्ते अनाज वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।

Related Articles

Back to top button