मध्य प्रदेश

तहसील कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने की साफ सफाई

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में छोटे-बड़े तीर्थों मंदिरों तथा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आगाज किया है इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी नगरीय निकायों के जरिए प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों की सफाई अभियान शुरू किया है। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते प्रदेश के समस्त सरकारी विभागों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वही देवरी तहसील में तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले, पटवारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, देवरी हल्का पटवारी पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य पटवारियों और कर्मचारियों ने तहसील परिसर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Related Articles

Back to top button