PM Aavas में हुआ भ्रष्टाचार, रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय ने पैसों का किया गबन

ग्राम पंचायत बरेली बार का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरेली बार के रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय के द्वारा प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार किया गया है। शिवकुमार रजक ने बताया कि 2022 में मेरा नाम प्रधानमंत्री आवास की लिस्ट में आया था । जिसकी मुझे ग्राम पंचायत रोज़गार सहायक सचिव के द्वारा सूचना तलब की गई कि आपकी राशि बहुत जल्द आने वाली है कुछ दिन के बाद जब राशि नहीं आई तो मैंने रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय से पूछा कि मेरे खाते में राशि अभी तक नहीं आई तो रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि आपका नाम नहीं बल्कि शिवकुमार पिता सुमेरा का नाम आया है । जब रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय के द्वारा ऐसा जवाब दिया गया तो शिवकुमार रजक को संतुष्टि नहीं हुई तो आनन – फानन में तत्काल कंप्यूटर की शरण ली गई तो बताया गया कि शिवकुमार रजक पिता छोटेलाल के नाम से 1,20,000 तो निकल चुकी हैं। जब इसकी जानकारी रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय से ली गई तो उनके द्वारा कह दिया गया कि हम कुछ नहीं कह सकते । आखिर जब शिवकुमार रजक का नाम प्रधानमंत्री आवास में नाम था तो अचानक गायब कैसे हों गया और तो और राशि भी आहरित कर ली गई । इसमें रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय की भूमिका संलिप्त हैं । शिवकुमार रजक का कहना हैं कि इसकी उच्च – स्तरीय जांच होनी चाहिए। वही शिवकुमार रजक दो बार से लगातार जनसुनवाई के दरवाजे खटखटा रहे हैं लेकिन अभी तक ना कार्यवाही हुई ना अभी तक जांच हुई। अब देखना यह होगा कि समाचार प्रकाशन के बाद रोज़गार सहायक सचिव बीरू पाण्डेय के ऊपर क्या कार्यवाही होती हैं?



