कृषिमध्य प्रदेश

नरगवा जलाशय की नहर से झरोली नाले में पाइपो द्वारा लाया जाएगा पानी विधायक ने दिए लाख रुपये

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेन्दूखेड़ा । वर्तमान में रवि सीजन की सिचाई चल रही है जिसके लिए पानी की बहुत आवश्यकता पड़ती है। किसानों के लिये सिचाई के लिए पर्याप्त पानी कैसे मिल सके, सरकार कई तरह की योजनाओं को शुरू करती है। उसी प्रकार तेन्दूखेड़ा मुख्यलय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत झरोली में भी लोग किसानी कर रहे हैं। और जिनका सिचाई का एक मात्र साधन झरोली नाला ही जो अब पहले ही पानी मे सुख गया। ओर किसान अब अगली सिचाई हेतु चिंतित हैं। मगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपँच सेलट सिंह और वर्तमान सरपँच वीरेंद्र सिंह केवट ने इस समस्या को गम्भीरता से लिया। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के पास पहुँचे ओर सभी किसानों की समस्या को बताया । जहा तुरन्त विधायक ने विधायक निधि से 2लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी।
ग्राम पंचायत के सचिव उषा किरण अवस्थी ने बताया कि नहर से नाले की दूरी 400 मीटर की जहा पर 8 इंची प्लास्टिक पाइप फैलाकर नाले में पानी डाला जाएगा। नाले पर स्टाप डेम बंधा हुआ है जिससे पानी को रोक कर उनसे किसान अपने अपने खेतों तक ले जाएंगे। वही ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक रामदास केवट इस पानी करीब 700 एकड़ का रकवा सिंचित होगा जिससे लगभग 300 किसानों को फायदा होगा। वही उपयंत्री सीताराम कोरी ने मौके पर पहुचकर तुरन्त स्टीमेट तैयार किया गया उन्होंने बताया कि यह कार्य 15 दिनों में खत्म हो जायेगा। मेहरवान सिंह, कलीम खान, वहीद खान, सुरेश केवट तुलसी पाल, शरमन केवट, तोड़ल केवट, निर्मल केवट खेत सिंह, बिना केवट, प्रदीप साहू, आदि किसान विधायक द्वारा की गई मदद से बहुत खुश हैं।

Related Articles

Back to top button