पर्यावरणमध्य प्रदेश

तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान स्थित बडे तालाब में शुक्रवार की शाम मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को तालाब में देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तालाब में सिंघाडा की फसल लगे होने से मगरमच्छ स्पष्ट नजर नहीं आया। उधर मगरमच्छ के अभी भी तालाब में होने पर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं मगरमच्छ तालाब में कहां से आया इस बारे में अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतते हुए तालाब के आसपास नहीं जाने की अपील की है।
इस संबंध में अजय मिश्रा, रेंजर, उमरियापान का कहना है कि तालाब में मगरमच्छ के देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन तालाब में मगरमच्छ नजर नहीं आया। लोगों से सावधानी बरतते हुए तालाब के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button