मध्य प्रदेश

तिलक लगाकर आने के कारण मिशनरी स्कूल ने थमाई छात्र को टीसी

सेंट पॉल स्कूल के छात्र ने प्रशासन से की शिकायत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्कूल में तिलक लगाकर आने के कारण एक मिशनरी स्कूल द्वारा छात्र को टीसी थमा कर बाहर का रास्ता दिखाए जाने का एक सनसनीखेज मामला कटनी जिले के सेंट पॉल स्कूल का है।
घटना के कारण पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से की है। जहां एक और टीसी देने के पीछे छात्र वा उसके अभिभावक तिलक लगाने को कारण बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन इस पूरे मामले को अनुशासनहीनता करार दे रहा है। तिलक लगा कर स्कूल से निकाले जाने का यह मामला कटनी जिले में पहली बार प्रकाश में आया है।
कई बार किया था मना
सेंट पॉल स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र मनन रोहरा के पिता लकी रोहरा ने कहा कि मनन प्रतिदिन स्कूल तिलक लगाकर जाता था उसे कई बार स्कूल के शिक्षकों द्वारा स्कूल में तिलक ना लगाकर आने की बात कही गई थी। मनन के स्कूल तिलक लगाकर आने के कारण मिशनरी स्कूल के शिक्षक उससे नाराज रहते थे यही वजह है कि उन्होंने उसे टीसी देकर स्कूल से बाहर कर दिया। मनन को टीसी दिए जाने के पीछे क्या कारण हैं जब यह सवाल हमने स्कूल प्रबंधन से किया तो स्कूल प्रबंधन ने इस के संदर्भ में कोई भी जवाब देने से साफ इंकार कर दिया।
केवल 2 छात्रों पर कार्यवाही
अगर स्कूल प्रबंधन का यह दावा सही है तो फिर वसुधा वॉटरफॉल जाने वाले अन्य छात्रों के खिलाफ स्कूल प्रबंधन ने आखिर करवाई क्यों नही की। बाकी सभी छात्रों को तो स्कूल आने की अनुमति प्रबंधन ने दे दी लेकिन मनन के साथ एक छात्रा को टीसी थमा कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
कलेक्टर ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष को सौंपी जांच
सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के प्रबंधन पर कक्षा 11वीं के एक छात्र और एक छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप की जांच अध्यक्ष बाल कल्याण समिति करेंगी। कलेक्टर अवि प्रसाद के संज्ञान मे मामला आने के बाद उन्होने इस पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति की जांच बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य बाल कल्याण समिति से करवाने जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह को निर्देशित किया है। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने जांच हेतु जारी पत्र में उल्लेखित किया है कि कैरिन लाइन माधवनगर कटनी निवासी मुकेश खटवानी ने सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल कटनी में कक्षा 11वी में अध्ययनरत उनकी पुत्री को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित किया गया है और बिना किसी कारण बताये स्कूल से टी.सी प्रदान करनें के आरोप लगाये है। इसी प्रकार डायमण्ड स्कूल के पीछे कैरिन लाइन माधवनगर निवासी लकी रोहरा ने कक्षा 11वी में सेंटपाल स्कूल में पढ़ रहे अपने पुत्र को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाये है। वहीं सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल ने आवेदक लकी रोहरा के द्वारा स्कूल प्रबंधन पर लगाये आरोपों को असत्य एवं निराधार बताया है, जो पृथम दृष्टया संतोषजनक नहीं प्रतीत होना पाया गया। इन सब स्थितियों के मद्देनजर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने छात्रों का मामला होने की वजह से दोनों प्रकरणों की जांच कर प्रतिवेदन सौपने का दायित्व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लाखन सिंह सेवानिवृत्त जज और सदस्य योगश सिंह बघेल को सौंपा है।

Related Articles

Back to top button