उपेक्षाओं से आहत उच्च माध्यमिक शिक्षक अधिकारी राजपत्रित संघ ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में शिक्षकों ने अपनी मूल मागो को लेकर लगातार राज्य सरकार से माग करतें आ रहे हैं लेकिन सत्ताधारी सरकार हमारी मांगों को लेकर कोई भी रुचि नहीं दिखा रही हैं । इस प्रकार से गुरुवार को शिक्षक संघ के दीपक गौतम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्तमान में प्रदेश में उच्च पद के प्रभार के संबंध में उच्च माध्यमिक शिक्षक; हाई स्कूल प्राचार्य पद पर पदोन्नती अथवा उच्च पद के प्रभार में उच्च माध्यामिक शिक्षकाें को आनुपातिक प्रतिनिधित्व देने अथवा व्याख्याताओं के साथ समेकित वरिष्ठता सूची बना कर क्रमानुसार पदोन्नती, वरिष्टता में प्रथम नियुक्ति दिनांक/ पदोन्नति दिनांक से व्याख्याताओ के साथ समेकित रूप में उच्च माध्यामिक शिक्षकों को रखा जावे आदि मांगों के लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित अनुसार गुरुवार को एसडीएम कार्यालय सिहोरा में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व प्रमुख सचिव के नाम तहसीलदार शशांक दुबे को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन देने में प्रेमनारायण तिवारी, नरेंद्र खंपरिया, अजय तिवारी, संदीप तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा, अमित जैन, राघवेंद्र गर्ग, घनश्याम बर्मन, पी.एल.रैदास, दीपक गौतम, विनय कुमार मांझी, राकेश कुमार दाहिया, अशोक पटेल, संदीप सोनी, विष्णु पटेल, गोपाल कृष्ण महोबिया, ब्रजकिशोर गर्ग सहित अनेक उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल रहे ।



