तीन दलितों की दबंगों द्वारा बेरहमी से की हत्या, हत्यारों को फांसी, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा
दमोह जिले के देवरान गांव के इस तिहरे हत्याकांड की घटना का बसपा ने की निंदा की है।
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्रदेश के दमोह जिले के देवरान गांव में दबंगों द्वारा दलित समाज के 3 लोगों की गोली मारी पहले हत्यारों ने और इसके बाद उनका पत्थर पटक कर सिर कुचल दिया गया दलितों पर हो रही इस तरह की अत्याचार की घटनाओं के विरोध में बहुजन समाज पार्टी जिला रायसेन इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए कलेक्टर अरविंद दुबे के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन की एक-एक प्रतिलिपि देश के राष्ट्रपति और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल को भी भेजी गई हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में बसपा जिला संगठन प्रभारी गौरव चौधरी, रामकिशन, मचल सिंह, अनिल जाटव, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, बबलू खान मखनी की आदि शामिल रहे।
दलितों पर अत्याचार क्योंकि घटना से प्रदेश शर्मसार
प्रदेश भर में दलितों पर हो रहे अत्याचार महिलाओं के साथ दुराचार और हत्याओं की वारदातों ने मध्य प्रदेश को शर्मसार करके रख दिया है। हाल ही में मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में जिस ढंग से दबंगों ने पहले दलित घमंडी अहिरवार राजप्यारी अहिरवार और मानकलाल अहिरवार की नृशंस हत्या कर दी उसके बाद इनके ऊपर पत्थर अलंगे पटक कर बेरहमी से सिर कुचलकर कुशल दिया गया दलितों के साथ में दिल दहला देने वाली है। हत्याकांड की निंदा जितनी भी जाए उतनी ही कम है। ऐसी हत्या जैसी वारदातों को पुलिस द्वारा बाजाय कानूनी कार्रवाई करने के दबाने की कोशिश की जाती है। पुलिस ऐसे केशो के सबूत जुटाकर कार्रवाई करती है जिससे अपराधी बेकसूर होकर जेल से आसानी से छूट जाते हैं । प्रदेश की शिवराज सरकार भी खामोश और मूकदर्शक बनी हुई है । बसपा नेताओं ने और कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार से देवरान गांव के हुए तिहरे दलित हत्याकांड की बारीकी से जांच कर दोषियों पर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है। कुछ महीनों पहले सिवनी जिले के रामगढ़ में एक दलित बच्ची की बेरहमी से हत्या कर उसे नाली में फेंक दिया था ऐसी कई सैकड़ों घटनाएं हैं जिसमें अपराधी बाजाय जेल की सलाखों के बाहर आजाद होकर घूम रहे हैं । ऐसी जगह अपराधों में जुड़े अपराधियों को सजा दिलाई जाए साथ ही दमोह जिले के देवरान गांव में हुए 3 हत्याओं की दलित परिवार की एक सदस्यों सरकारी नौकरी पीएम आवास मकान मंजूर कराया जाए।



