क्राइम

युवती को बंधक बनाकर गैंग रेप किया, सभी आरोपी पुलिस अभिरक्षा में,

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
टीकमगढ़। प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के सख्त तेबर और आरोपियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के बाद भी मध्यप्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। महिला से जुडी एक घटना टीकमगढ़ जिले में युवती को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार (गैंग रेप) का मामला सामने आई है। बदमाशो ने 25 साल की युवती को बंधक बनाकर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। सामूहिक बलात्कार मामला कोतवाली थाना में दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कोतवाली थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग एक माह पहले मैं टीकमगढ़ आई थी। अरविंद साहू से जान पहचान हो गई थी। अरविंद साहू ने मुझे किराए से मकान दिला दिया था। दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को रात लगभग 8 बजे राहुल यादव मोटरसाइकिल से कमरे पर आया और बोला कि अरविंद साहू ने अपनी साइट पर बुलाया है। मैं राहुल यादव के साथ साइट पर चली गई थी। साइट पर अरविंद साहू, राधे राय, राजा खरे, हल्कू रैकवार, कल्लू यादव बैठकर खा पी रहे थे। उन लोगों ने मुझे जबरदस्ती निर्वस्त्र किया और मेरे साथ मारपीट कर बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किया।
आरोपीगण अरविंद साहू, कल्लू यादव, राजा खरे, राधे राय, राहुल यादव तथा हल्कू रैकवार के विरुद्ध धारा 342, 294, 323, 376 (2) छ, 377 और 506 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लिया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button