क्राइम

तीन नकबजनी, एक वाहन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी माल सहित गिरफतार

रायसेन । सोमवार को रायसेन पुलिस कंट्रोल रूम में हुई, प्रेस वार्ता में नकबजानी का खुलासा तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई।
एसडीओपी रवि शर्मा, कोतवाली प्रभारी जगदीशसिंह सिद्धू ने की प्रेस वार्ता ।
19 नवम्बर 2022 को फरियादी महेंद्र वर्मा पिता भावरलाल वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पैमत हाल तहसील के पीछे सुभाषनगर रायसेन द्वारा सेमसंग कंपनी का टीवी व नगदी रुपये चोरी होने की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 724/22 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई।
उक्त प्रकरण में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 1. विशाल पिता जीतेंद्र बघेल उम्र 22 साल 2. दीपक पिता मुंशीलाल विश्वकर्मा उम्र 26 साल 3. अमित पिता रघुनाथ लोधी उम्र 24 साल तीनों निवासी तालाव मोहल्ला रायसेन को गिरफ्तार कर चोरी गये मसरूका जप्त किया गया। आरोपियों से वारीकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 24 मई 22 को फरियादी आकाश श्रीवास्तव निवासी भारत नगर रायसेन व दिनांक 9 अगस्त 22 को फरियादी थामस डेविड निवासी भारत विहार कालोनी रायसेन के सुने मकानो मे ताला तोड़कर टीवी, डीवीआर, सोने चांदी के जेवरात तथा दिनांक 14 नवम्बर 22 को फरियादी वीरेंद्र कुमार पिता जगदीश प्रसाद ओड़ निवासी वार्ड न. 12 दुर्गानगर रायसेन की मोटर साइकल बजाज डिस्कवर MP 38 MJ 9561 चोरी करना स्वीकार किया आरोपियों के बताये अनुसार उक्त चोरियो का मसरूका जप्त किया गया है। गठित टीम द्वारा तीन नकबजनी के प्रकरण तथा एक वाहन चोरी के प्रकरण में कुल कीमती करीबन 1,50,000/- रूपये की मशरुका जप्त किया गया। उपरोक्त प्रकरणों में आरोपियो की पतारसी /गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने में थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिददु, उनि वीरेंद्र सेन, उनि पदमा वरकड़े, सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि वरुण सक्सेना, प्र.आर. अमित राजपूत, प्र.आर. दुर्गेश राजपूत, प्र. आर. कृष्णपाल आर. संजीव आर. राहुल नामदेव, आर, राहुल मीना, आर. संजय श्रीवास्तव, आर. सुनील अटल, महिला आर. सुषमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक के द्वारा उचित इनाम देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button