कृषिमध्य प्रदेश

तीन माह से बंद पड़ा कृषि ट्रांसफॉर्मर सिंचाई ना होने के कारण किसानों की फसल सूख रही

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । विद्युत मंडल सब स्टेशन उमरियांपान के धनवाही फीडर अंतर्गत ग्राम बिछिया एवं बरोदा का कृषि ट्रांसफॉर्मर तीन माह से खराब पड़ा है। किसानों ने ट्रांसफॉर्मर बदलवाने विद्युत मंडल कार्यालय उमरियापान सहित उच्चाधिकारियों तक शिकायत की गई लेकिन शिकायत का कहीं निराकरण नहीं हुआ। किसान अर्पित पांडे, सत्य नारायण पांडे, धनीराम कोल, राजाराम गर्ग, कल्लू गर्ग, विराट पांडे, कृष्ण मोहन पांडे आदि किसानों ने बताया की अनेकों बार विद्युत मंडल कार्यालय उमरियापान में बंद पड़े कृषि ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन आज दिनांक तक कृषि ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। किसानों ने बताया कि लाइनमैन मिश्रा से भी कई बार ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए कहा गया लेकिन बार-बार लाइनमैन द्वारा यही आश्वासन दिया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर लग जाएगा लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा। किसानों ने कहा कि 100 वाट की जगह अगर 200 वाट का ट्रांसफॉर्मर लग जाए तो किसानों की समस्या हल हो सकती है। अर्पित पांडे ने बताया कि बारिश कम होने के कारण फसलें सूख रही है। अगर नया ट्रांसफॉर्मर लग जाएगा तो किसानों की फसल सूखने से बच जाएगी। किसानों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बिछिया एवं बरोदा में बंद पड़ा कृषि ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए जिससे किसानों की फसल सूखने से बच जाए।

Related Articles

Back to top button