सोमवार से होगी श्रीमद भागवत कथा, निकाली जावेगी कलश यात्रा
सिलवानी । सिलवानी अंचल के ग्राम मुआर में श्रीमद् भागवत कथा एव दुर्लभ सत्संग का आयोजन रघुवंशी पटेल परिवार द्वारा किया जा रहा है। जिस का शुभारंभ सोमवार को समय 1 बजे से स्थान टेकरीधाम श्री दुर्गा मंदिर पर होगा, सोमवार सुबह 8 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो कि श्री खेरापति मंदिर एव श्री हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर टेकरीधाम दुर्गा मंदिर पर विश्राम होगा। श्री मद्भागवत कथा स्वामी श्री नित्यानंद जी महाराज के मुखारबिंद से होगी। एव पंडित श्री राजेंद्र शास्त्री जी चौरास मानस पुराण प्रवक्ता द्वारा विधिवत पाठ का आयोजन होगा।
रघुवंशी पटेल परिवार द्वारा पूर्वजों की स्मृति में एव श्रीमति राजोबाई जी के श्राद्ध के उपलक्षय में आयोजित कथा 18 सितंबर तक चलेगी। आयोजक पटेल महेशसिंह रघुवंशी, श्रीमती सरोज पटेल- लक्ष्मीनारायणसिंह रघुवंशी (जनपद सदस्य), भूपेंद्र सिंह रघुवंशी ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ से आग्रह किया है कि कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाएं।


