मध्य प्रदेश
तेंदुए को घायल हालत में जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत, वन विभाग टीम जांच में जुटी
एसडीओ फारेस्ट ने जिला अस्पताल पहुंचकर की पुष्टि
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के कुम्हारी सगौनी वन परिक्षेत्र में तेंदुए होने की सुबह से खबर मिली थी, जहां वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने तेंदुए की अपनी नजर में बनाए रखें. शाम होते हुए जंगल की ओर भागने की खबर आई थी, अचानक शाम को पुनः पहुंचकर चौकीदार प्रताप सिंह पर हमला दिया. जहां चौकीदार पर हमला करने से तेंदुए से और बचाव किया. इसके बाद तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया, जहां इसकी जांच वन विभाग टीम कर रही है, तेंदुए को घायल हालत में दमोह से जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
आधिकारिक पुष्टि उप वन मंडल अधिकारी आरसी चौबे ने की है। रविवार को बारीकी से जांच पड़ताल की जाएगी। जिला अस्पताल में मीडिया को दी जानकारी में बतलाया गया कि चौकीदार प्रताप घायल है और तेंदुआ की दुखद मौत हुई हैं।



